फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 Died in Bus-byke accident

बेकाबू बस ने बाइक में मारी टक्कर,तीन सगे रिश्तेदारों की मौत

Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
3 Died in Bus-byke accident
दिल्ली से बिहार जा रही बस की चपेट से तीन की मौत
विज्ञापन

वाल्टरगंज/गायघाट (बस्ती)। कोतवाली थाना क्षेत्र में रुधौली-बस्ती मार्ग पर मनौरी चौराहे के पास दिल्ली से बिहार जा रही बस की चपेट में आने से मंगलवार सुबह बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखी थी, जबकि दो अन्य बगैर हेलमेट थे।

जानकारी के मुताबिक हादसे में मृत दो युवक रिश्तेदार थे, जबकि तीसरा उनका दोस्त था। वे रुधौली के करही से बरात से घर लौट रहे थे। पॉकेट में मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के कोरमा निवासी नीरज (20) व अनिल (19) तथा डेल्हवा निवासी संदीप के रूप में हुई। तीनों लालगंज थाना क्षेत्र के टेड़िहा निवासी सोनू के साथ हैदराबाद में टाइल्स लगाने का काम करते थे। सोनू नीरज का मामा है, जबकि संदीप उसका फुफेरा भाई था। साथ काम करने की वजह से चारों में काफी घनिष्ठता थी। दो मई को सोनू के भतीजे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सोनू के साथ नीरज, संदीप और अनिल भी गांव आए हुए थे। मंगलवार सुबह नीरज, संदीप व अनिल एक ही बाइक से बरात से लौट रहे थे। रास्ते में सुबह साढ़े पांच बजे के करीब मनौरी चौराहे के पास उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई। बाइक नीरज चला रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव उनके परिजनों को सौंप दिए। सीओ सिटी आलोक प्रसाद ने बताया कि चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed