फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 died in accident

डंपर के चालक व क्लीनर को ट्रेलर ने रौंदा, मौत

Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
3 died in accident
डंपर के चालक व क्लीनर को ट्रेलर ने रौंदा, मौत
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में मूड़घाट के पास बृहस्पतिवार देर रात हुआ हादसा
दोनों मृतक लालगंज के देवमी गांव के थे, शव पहुंचने पर मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी/बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट में बड़ेवन ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार की देर रात लघुशंका करने उतरे डंपर के चालक और क्लीनर को तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात दोनों का शव लालगंज थाना क्षेत्र के देवमी गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।
कोतवाली पुलिस के अनुसार लालगंज थानाक्षेत्र के देवमी गांव निवासी नईम खान (40) व इसी गांव के राजेश (38) बृहस्पतिवार को लखनऊ से डंपर चलाते हुए घर लौट रहे थे। देर रात बड़ेवन ओवरब्रिज के पास पहुंचे तो गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर लघुशंका करने लगे। इतने में फैजाबाद की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने खड़े डंपर में टक्कर मार दी और नईम व राजेश को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के सहयोग से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में ट्रेलर के अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

परिजन रो-रोकर बेहाल
शव पहुंचने के बाद से देवमी गांव में मातम पसरा है। दोनों अपने पीछे पत्नी व बच्चों को अकेला छोड़ गए। नईम खान की पत्नी जलीमुन्निशा व तीन बेटियां सना खान (12), सबा खान (10) व अफ़सा खान (5) व बेटे आरिफ खान (8) के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, मृतक राजेश के पिता सहदेव (80) का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश के बेटे शानू (14) व साहिल (12) तथा एक बेटी अंशिका (10) भी लगातार रोए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल
बस्ती-बांसी मार्ग पर बसडिला गांव के पास शुक्रवार की देर रात हुआ हादसा
मानिकचंद/बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के बसडिला गांव के पास शुक्रवार की देर रात दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक का इलाज चल रहा है।

शुक्रवार की देर रात वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के महदेव गांव निवासी 35 वर्षीय रामबचन मोटर साइकिल से अपनी बुआ के गांव रुधौली के कड़ही गए थे। शुक्रवार की रात वहां से अपने घर को लौट रहे थे। बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित बसडिला पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इसमें रामबचन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जहां पर इलाज के दौरान देर रात करीब एक बजे राम बचन ने दम तोड़ दिया। घटना से मृतक की पत्नी रामपती 16 वर्षीय पुत्री निशा व 12 वर्षीय ऊषा का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, दुर्घटना में दूसरी मोटर साइकिल सवार सुनील कुमार चौधरी निवासी पुरैना का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed