फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 died diarrhea

डायरिया से तीन मासूमों की मौत

Wed, 23 May 2018 11:45 PM IST
basti
basti Updated Wed, 23 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
3 died diarrhea
बच्चों की मौत के बाद रोते घरवाले। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया। 
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के तीन अलग-अलग गांवों में तीन मासूमों की डायरिया की चपेट में आने से मौत हो गई। जिस से गांव के लोग दहशत में हैं। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग इस घटना से अंजान है। जबकि चपेट में आए दो बच्चों का इलाज अलग-अलग स्थानों पर चल रहा है।

पेठिया लश्करी गांव निवासी सरदार का छह वर्षीय पुत्र शौर्य पिछले दो दिनों से तेज बुखार व उल्टी से पीड़ित था, जिसका इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा था। मंगलवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन इलाज के लिए बस्ती में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, थाना क्षेत्र के ही बरदिया लोहार गांव निवासी राममूरत की दो वर्षीय पुत्री रीमा पिछले तीन दिनों से उल्टी-बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज स्थानीय चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार सुबह तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार के लोग आनन-फानन फैजाबाद जिला चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, थाना क्षेत्र के हर्रैया सीएचसी के निदूरी खम्हऊआ निवासी अजय शर्मा की पांच वर्षीय पुत्री शिवांगी को मंगलवार की शाम अचानक उल्टी होने लगी। परिजन इलाज के लिए अमोढ़ा बाजार में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इसी गांव के दो मासूम अवी (छह माह) व माहिरा (सात माह) डायरिया से पीड़ित हैं। इनका इलाज फैजाबाद और बस्ती में चल रहा है। परिवार वालों का कहना है कि मौत डायरिया से हुई है। मासूम बच्चों की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत सीएचसी प्रभारी दुबौलिया राम मणि शुक्ला का कहना है कि बच्चों की मौत की अभी जानकारी हुई है। बरदिया लोहार और पेठिया लश्करी गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है। जबकि निदूरी गाव हर्रैया सीएचसी क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed