{"_id":"5cae256cbdec2214161d6b26","slug":"3-bike-thieve-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार,10 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार,10 बाइक बरामद
Wed, 10 Apr 2019 10:48 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बाइक चोर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। क्राइम ब्रांच की स्वाट और लालगंज थाने की पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में तीन अंतरजनपदीय बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चोरी की 10 बाइक बरामद की गईं। डीएम डॉक्टर राजशेखर की मौजूदगी में एसपी पंकज कुमार ने यह जानकारी प्रेसवार्ता में दी। वर्कआउट से गदगद डीएम एवं एसपी ने पर्दाफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने का एलान किया है।
एसपी ने बताया कि प्रभारी स्वाट विक्रम सिंह व थानाध्यक्ष लालगंज विकास यादव की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार दिन में करीब 11 बजे लालगंज थाने के डीहपुर तिराहे से तीनों को चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ा। पूछताछ में तीनों बाइक चोर निकले। उनकी पहचान गोंडा जिले के छपिया थाने के वासुदेवपुर निवासी चेतराम हरिजन और राम सहाय गोसाई निवासी कड़ौरा थाना उमरी, बेगमगंज के अलावा गौर थाने के महुआ डाबर निवासी धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई। तीनों की निशानदेही पर विभिन्न जनपदों से चोरी की गईं आठ मोटरसाइकिलें पिपरपाती बंधे के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। एसपी ने पूछताछ के आधार पर बताया कि धर्मेंद्र इस गिरोह का मुखिया है, जो बाइक चुराने में माहिर है। बाकी दो सहयोगी चोरी की बाइक छिपाने और खपाने में मदद करते हैं। इन्होंने जिले के अलावा पड़ोसी जनपद सन्तकबीरनगर, गोरखपुर व आसपास के जिलों में बैंकों, स्कूलों, रोडवेज, रेलवे स्टेशन आदि भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चुराने की बात कबूल की।
कामयाब हुई टीम
विक्रम सिंह स्वाट प्रभारी, एसओ लालगंज विकास यादव, एसआई मुनिन्द्र त्रिपाठी, राज कुमार पांडेय थाना लालगंज के अलावा छोटेलाल, सुरेंद्र यादव, आदित्य पाण्डेय, अजय दुबे, सदानंद यादव, अमित पाठक, अरुणेश यादव, प्रारध्वज प्रताप सिंह, सूर्यनाथ, जयानन्द पाण्डेय, ओम प्रकाश प्रजापति, राजू यादव शामिल रहे।