फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 Arrested in attack Arto Kamchari

कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन गिरफ्तार

Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
3 Arrested in attack Arto Kamchari
कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। शहर के आईटीआई स्थित एआरटीओ कार्यालय के डेटा इंट्री ऑपरेटर सूफियान अहमद की पिटाई के मामले में नामजद तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि लालू यादव निवासी चकदहा थाना कलवारी, विवेक पाल निवासी भुअर थाना कोतवाली और सूरज गुप्ता निवासी कटरा थाना कोतवाली को रविवार को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी अभी पकड़ से दूर है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मिल्लतनगर तुर्कहिया निवासी सूफियान अहमद एआरटीओ दफ्तर में डेटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तहरीर के अनुसार शुक्रवार को दिन में करीब दो बजे कुछ लोग आकर आवेदक के आए बिना उसकी बॉयोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी करने का दबाव बनाने लगे। ऐसा कर पाने से मना करने पर चारों ने मिलकर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में उनका सिर फट गया और वह बेहोश हो गए। उन्हें साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed