{"_id":"6233687079338f25997af324","slug":"3-39-lakh-children-will-be-given-two-drops-of-life-basti-news-gkp4303004193","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.39 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.39 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

20 से 26 मार्च तक चलेगा अभियान, घर-घर जाएगी टीम
शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को सुरक्षित करेगा पोलिया ड्राप
बस्ती। जिले में पल्स पोलियो अभियान का आगाज रविवार से होगा। इसके तहत जिले भर के 3.39 लाख बच्चों को पोलियो से बचाव की खुराक पिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पांच साल तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से ड्राप पिलाया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि सभी ब्लॉक पर माइक्रो प्लॉन तैयार कर लिया गया है। 20 मार्च को बूथ दिवस मनाया जाएगा। जिन घरों में पांच साल तक के बच्चे हैं, उन परिवार के लोगों को उस दिन बूथ पर जाकर अपने बच्चों को ड्राप जरूर पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके अगले दिन से 26 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाएंगी। अगर किसी कारण से किसी बच्चे को खुराक नहीं पिलाई जा सकी है तो भ्रमण टीम से पोलियो ड्राप जरूर पिलवाएं। पोलियो का ड्रॉप सुरक्षित और असरदार है। इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि जिले को 4.69 लाख पोलियो ड्राप प्राप्त हुई है। सभी ब्लॉक को ड्राप पहुंचवा दी गई है, जिसे वहां के वैक्सीन स्टोर में सुरक्षित रखा गया है। बूथ दिवस पर वैक्सीन स्टोर से इसका वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की मॉनीटरिंग के लिए विभागीय अधिकारियों को लगाया गया है। इसके अलावा विश्व स्वास्थ्य संगठन व यूनिसेफ की टीम भी अभियान पर नजर रखेंगी। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों, सभासदों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों से अभियान को कामयाब बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
---
2014 में घोषित हुआ पोलियो मुक्त
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि देश को 27 मार्च 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से पोलियो मुक्त घोषित किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में वर्ष 2011 में पोलियो का सबसे आखिरी मामला सामने आया था। केंद्र सरकार की ओर से लगातार चलाई जा रही पल्स पोलियो मुहिम का परिणाम रहा कि देश पोलियो मुक्त घोषित हुआ। भविष्य में कोई नया मामला न निकले, इसके लिए जरूरी है कि जब भी यह अभियान चले, पांच साल तक के शत-प्रतिशत बच्चों को ड्राप पिलाई जाए। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण में पोलियो टीका भी शामिल है। पल्स पोलियो अभियान चलाकर इसे और मजबूती प्रदान की जाती है।