फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2966 EVM Stable in Election

मतदान में लगेंगी 2,966 ईवीएम तथा 3,214 वीवीपैट मशीन

Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
2966 EVM Stable in Election
मतदान में लगेंगी 2,966 ईवीएम और 3,214 वीवीपैट मशीन
विज्ञापन

बस्ती। विधानसभा चुनाव में तीन मार्च को मतदान के लिए कुल 2,966 ईवीएम तथा 3,214 वीवीपैट मशीन का प्रयोग किया जाएगा। 21 फरवरी को मशीन वेयर हाउस से कृषि उत्पादन मंडी समिति के स्ट्रांग रूम मे भेजी जाएगी। वेयरहाउस खोलने, वेयरहाउस से मंडी तक मशीन के परिवहन तथा मशीन बैलेट पेपर सेटिंग के समय प्रत्याशी के प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। रविवार को ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षकों की मौजूदगी में ईवीएम तथा वीवीपैट के सेकेंड रेंडमाइजेशन के दौरान प्रेक्षकों को बताया कि कुल 2,470 मतदेय स्थलों के लिए 120 प्रतिशत ईवीएम तथा 130 प्रतिशत वीवीपैट मशीनों की व्यवस्था की गई है। रेंडमाइजेशन के बाद बूथवार ईवीएम तथा वीवीपैट का आवंटन कर दिया गया है। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर कृषि उत्पादन मंडी में निर्धारित स्ट्रांग रूम में ले जाएंगे तथा बैलेट यूनिट में प्रत्याशी के नाम की सेटिंग करेंगे। ऐसे समय प्रत्याशी के प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं। कंपनी के इंजीनियर भी मौजूद रहेंगे, जो मशीन में किसी प्रकार की खराबी को ठीक करेंगे। बताया कि 307 हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में कुल 488 मतदेय स्थल के सापेक्ष 586 ईवीएम तथा 635 वीवीपैट मशीन, 308 कप्तानगंज विधानसभा में कुल 451 मतदेय स्थल के सापेक्ष 542 ईवीएम तथा 587 वीवीपैट मशीन, 309 रूधौली विधानसभा में कुल 539 मतदेय स्थल के सापेक्ष 647 ईवीएम तथा 701 वीवीपैट मशीन, 310 सदर विधानसभा में कुल 494 मतदेय स्थल के सापेक्ष 593 ईवीएम तथा 643 वीवीपैट मशीन तथा 311 महादेवा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में कुल 498 मतदेय स्थल के सापेक्ष 598 ईवीएम तथा 648 वीवीपैट मशीन का रेंडमाइजेशन किया गया है। रेंडमाइजेशन के बाद प्रत्याशी के उपस्थित प्रतिनिधियों की ओर से सूची पर हस्ताक्षर किए गए। हस्ताक्षरयुक्त सूची की छायाप्रति रिटर्निंग आफिसर के माध्यम से प्रत्याशी को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बाहरी जिलों से मिल रही पुलिस फोर्स, होमगार्ड का भी रेंडमाईजेशन कराया। बताया कि 192 सब इंस्पेक्टर, 3006 सशस्त्र हेड कांस्टेबल आर्म्ड, 793 सामान्य, 3707 होमगार्ड मिलेंगे, जिन्हें मतदेय स्थलों पर तैनात किया जाएगा। जिले की फोर्स कानून व्यवस्था में लगाई जाएगी। यहां केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल भी तैनात होंगे। इस मौके पर प्रेक्षक केएन शाह, अरुण के विजयन, एम विजय लक्ष्मी, एन गुहेन, सुशांत कुमार बारिक, एडीएम अभय कुमार मिश्र, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीआरओ नीता यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed