फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2814 seat in tgt exam

प्रवक्ता पद के लिए छह केंद्रों पर 2,814 ने दी परीक्षा

Tue, 17 Aug 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
2814 seat in tgt exam
प्रवक्ता पद के लिए छह केंद्रों पर 2,814 ने दी परीक्षा
विज्ञापन

- 3,343 अभ्यर्थियों में से 529 रहे अनुपस्थित
- सीडीओ और जेडीई ने किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की 2021 पीजीटी की परीक्षा मंगलवार को जिले के छह केंद्रों पर हुई। जिला प्रशासन नकल विहीन व निष्पक्ष परीक्षा कराने में जुटा रहा। पंजीकृत 3,343 अभ्यर्थियों में से 529 ने परीक्षा छोड़ दी।

प्रवक्ता पद पर टीजीटी परीक्षा जिला मुख्यालयों पर सुबह साढ़े नौ से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक हुई। परीक्षा के लिए 3,343 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन 529 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचे। परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें जीआईसी, जीजीआईसी, खैर इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज व श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज शामिल थे। प्रथम पाली की परीक्षा जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, समाज शास्त्र, मनोविज्ञान और इतिहास में 1,777 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 314 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली परीक्षा रसायन विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, कामर्स, भूगोल, हिंदी, संगीत गायन में 1566 पंजीकृत थे। लेकिन 215 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए केंद्रों दो सेक्टर बांटा गया था। छह स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अलावा छह पर्यवेक्षक और दो सचल दल तैनात थे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक परीक्षा कक्ष में केवल 24 ही परीक्षार्थी बैठाए गए थे। 50 प्रतिशत कक्ष निरीक्षक दूसरे विभागों के कर्मचारी लगे थे। परीक्षा केंद्रों का सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, जेडी मनोज कुमार द्विवेदी ने निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू की निगरानी करते रहे। डीआईओएस डीएस यादव ने बताया कि केंद्रों में मोबाइल अथवा दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने पर प्रतिबंध रहा। केंद्रों पर प्रश्नपत्र केंद्र व्यवस्थापक, दो कक्ष निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोला गया, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई। केंद्रों पर कोरोना के नियमों का पालन किया गया। सुरक्षा के लिए पुलिस बन तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed