{"_id":"6643d7085c4d07b5fa0f9ed9","slug":"272-polling-places-handed-over-to-18-company-para-military-force-basti-news-c-207-1-sgkp1002-117107-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 272 मतदेय स्थल 18 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 272 मतदेय स्थल 18 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स के हवाले
Wed, 15 May 2024 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 15 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर होगी तैनाती
दूसरे जिले के साढ़े सात हजार पुलिस जवान भी शांतिपूर्ण मतदान में करेंगे सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव में जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। कुल 199 मतदान केंद्रों के 272 मतदेय स्थलों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की तैनाती की जाएगी। जो सिविल पुलिस के साथ मुस्तैद रहकर माहौल खराब करने वालों को सबक सिखाएगी। इनमें क्रिटिकल श्रेणी के 182 मतदान केंद्र के 254 मतदेय स्थल और 17 वल्नरेबल मतदान केंद्र के 18 मतदेय स्थल शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक थाने पर क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं। फ्लाइंग स्क्वाड, स्टेटिक टीम और थानों पर क्लस्टर मोबाइल टीम भी बनी है। यह टीमें मतदान के समय भ्रमण पर रहेंगी।
इसके लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से 18 कंपनी अर्ध सैनिक बल भेजा जा रहा है। साथ ही एक कंपनी पीएसी के अलावा गैर जिले से साढ़े सात हजार सिविल पुलिस जवान और करीब 31 सौ होमगार्ड्स के जवान भी मतदान के दौरान तैनात किए जाने के लिए यहां भेजे जा रहे हैं। जो जिले में तैनात होमगार्ड्स सहित करीब पांच हजार जवानों के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने में योगदान करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से 126 सेक्टर बनाए गए हैं। बाहर के पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स के ठहरने के लिए 101 स्कूलों में प्रबंध किया गया है।
-- -- -- -- -- --
इस वजह से लगाते हैं पैरामिलिट्री फोर्स
- अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मुख्य वजह और आधार पिछले मतदान के रिकॉर्ड होते हैं। मतदान केंद्रों के रिकॉर्ड के आधार पर यह देखा जाता है कि पिछले चुनाव के दौरान इन स्थानों पर कैसी और कितनी घटनाएं हुईं। इसके बाद तय किया जाता है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए वहां सुरक्षा बल की कितनी जरूरत होगी। इन सबको ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जाती है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
आंकड़ों पर एक नजर
- कुल मतदान केंद्रों की संख्या- 1482
- मतदेय स्थलों की संख्या- 2151
- क्रिटिकल मतदान केंद्र - 182
- क्रिटिकल मतदेय स्थल- 254
- वल्नरेबल मतदान केंद्र- 17
- वल्नरेबल मतदेय स्थल- 18