{"_id":"600c721b8ebc3e2e5400cfb7","slug":"27-more-captive-corona-infected-found-in-district-prison-basti-news-gkp382093618","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में 27 और बंदी कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला कारागार में 27 और बंदी कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिला कारागार में शनिवार को 27 और बंदियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। शुक्रवार को 31 बंदी कोरोना संक्रमित मिले थे। उसके बाद 13 और की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दो दिनों की जांच में 71 बंदी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
जिले में अब तक 5226 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। जिला कारागार में संक्रमित मिले बंदियों को वहीं आइसोलेट किया गया है। ये बंदी संतकबीरनगर, आजमगढ़, वाराणसी व अन्य जिलों के रहने वालेे हैं। दूसरी ओर जिले में इन बंदियों सहित कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 164 हो गई है। पहले से संक्रमित चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 4965 मरीज ठीक हो चुके हैं।
डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि 705 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिले में 29 स्थान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। उसमें सदर क्षेत्र में 22, हर्रैंया में छह तथा भानपुर में एक स्थल कंटेनमेंट घोषित है। वहां आवागमन पर प्रतिबंध है। जिले में अब तक 289687 नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। उनमें से 289230 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 284031 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 97 लोगों की मौत हो चुकी है।