{"_id":"613cf3b28ebc3e01e5443e31","slug":"26694-cases-disposed-of-in-lok-adalat-basti-news-gkp4088081107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 26694 मामले निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 26694 मामले निस्तारित
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में लो अदालत का उदघाटन करते जिला जज।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में 26694 मामले निस्तारित
बस्ती। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 26694 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें बैंक ऋण से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर के 560 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निपटारा कराया गया। लोक अदालत का जिला जज विनोद कुमार तृतीय ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव निश्चल शुक्ला ने बताया कि लोक अदालत में आपराधिक वादों के निस्तारण में 11 लाख 22 हजार 10 रुपये की धनराशि बतौर अर्थदंड वसूली गई। बैंक ऋण के मामलों को निस्तारित कराकर बैंकों की ओर से चार करोड़ 48 लाख 76 हजार 60 रुपये की धनराशि पर समझौता हुआ। इस मौके पर जिलाधिकारी, तहसील हर्रैया, भानपुर, रुधौली व सदर में कुल 21 हजार 865 वादों का निस्तारण हुआ।
जबकि परिवार न्यायालय में 86 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 32 परिवार आपसी विवाद को खत्म कर साथ रहने को तैयार हुए। मामलों की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र, अपर प्रधान न्यायाधीश अंजू कन्नौजिया ने की। इस मौके पर परामर्शदाता अशोक कुमार पांडेय, अविनाश मिश्रा, अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार, कौलेश्वर दत्त, महेंद्र नाथ, आरपी मिश्रा, अली अहमद, मो.शमी, मेंहदी हसन, महेश शुक्ला, अनवर अहमद, सुरेंद्र, गिरीश चंद्र, विकास चतुर्वेदी, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, रामऋषि, संदीप, रणविजय सिंह, सुमित गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ऋण संबंधी मामले भी निपटाए गए
बस्ती। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी कचेहरी न्यायालय परिसर में हुआ। इसमें शनिवार को 141 मामलों का निस्तारण किया गया।
बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष उप्पल ने कहा कि देश और समाज के सामाजिक आर्थिक उन्नयन में एसबीआई महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है। मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने कहा कि बैंक राष्ट्र के आर्थिक विकास में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। इस मौके पर प्रबंधक एनपी ए, मनीष वर्मा ,पटल अधिकारी आरके सोनी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्र प्रमुख भीमा के कुशल निर्देशन में बड़ौदा यूपी बैंक बस्ती रीजन ने 201 बकाएदारों से 3 करोड़ 2 लाख 58 हजार की धनराशि का समझौता किया। लोक अदालत में क्षेत्र के सभी शाखा प्रबंधक एवं वरिष्ठ प्रबंधक सामान्य बैंकिंग चित्रसेन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक ऋण अजीत सिंह यादव, बैंक अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार चौधरी, विजय जायसवाल, आशुतोष श्रीवास्तव ,अमित कुमार, कमलेश कुमार, अर्चित, जैदी, चंद्रभान पंत आदि मौजूद रहे।