फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   26 Year old women died

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Wed, 18 May 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
26 Year old women died
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

लालगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र के जिगना देव निवासी सरोजा देवी (26) का शव मकान की दूसरी मंजिल पर बंद कमरे में दोपहर दो बजे के आसपास दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। सरोजा देवी के पिता रामजस का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या करके शव को टांग दिया गया है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

पिता के अनुसार अपनी बेटी की शादी में चार वर्ष पूर्व उदय शंकर उर्फ गुड्डू के साथ किया था। जिनके एक तीन साल की बेटी भी है। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दोपहर में ही सरोज ने अपने कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। गुड्डू की भाभी ने बताया कि दरवाजा न खुलने पर हम लोगों ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर सरोज की पंखे से लटकता शव देखा। मृतका के पिता रामजस के अनुसार पिछले छह दिनों से उनकी लड़की सरोजा को उसका पति उदय शंकर उर्फ गुड्डू बहुत प्रताड़ित कर रहा था। आरोप है कि पांच दिनों से भोजन भी नहीं दिया था। प्रतिदिन मारपीट करता था। कहता था और मायके चली जाओ नहीं तो तुमको मार डालूंगा। आरोप है कि उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है। मौके पर थानाध्यक्ष दिलीप सिंह फोर्स पहुंचने पर फारेंसिक टीम की मौजूदगी में विवाहिता के शव को नीचे उतरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed