{"_id":"657df30e00f5fc12650731b4","slug":"25-skilled-people-are-being-taught-clay-art-basti-news-c-207-1-bst1001-8511-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 25 हुनरमंदों को सिखाई जा रही माटीकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 25 हुनरमंदों को सिखाई जा रही माटीकला
Sun, 17 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 15 दिवसीय माटी कला शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना के तहत 25 हुनरमंदों को शिल्पकारी सिखाई जा रही है। प्राचार्य एमजेड खान ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 दिसंबर तक चलेगा। इसमें एक महिला एवं 24 पुरूष प्रशिक्षार्थी शामिल किए गए हैं। प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक विद्युत चालित चाक चलाने, श्रीलक्ष्मी-गणेश की मूर्ति बनाने, विभिन्न प्रकार के खिलौने, मिट्टी के बर्तन, गिलास, कुकर, तवा, कढ़ाई, सुराही बनाने एवं मूर्तियों के पेंटिंग आदि के गुर सिखाए जा रहे हैं। मास्टर ट्रेनर सीताराम और प्रधान सहायक दुर्गा प्रसाद ने कुम्हारों/ प्रजापति समाज के करीगरों को कलाकारी की बारिकियों से अवगत कराया। इस मौके पर गणेश प्रजापति, राम निवास गुप्ता, रामगुलाम, सुजीत कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन