{"_id":"6514868f452e49475905bfd4","slug":"242-unauthorized-buses-will-be-fined-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5019-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईवे पर दौड़ रहीं 242 अनधिकृत बसों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईवे पर दौड़ रहीं 242 अनधिकृत बसों पर गिरेगी गाज
Thu, 28 Sep 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन निगम ने गोपनीय जांच कराकर तैयार की सूची
रोडवेज की आय प्रभावित होने पर होश में आए अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। राष्ट्रीय राज मार्गों पर संचालित हो रही अनधिकृत बसों के कारण रोडवेज की आय प्रभावित हो रही है। आमदनी प्रभावित होने पर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अफसर अपना बचाव करने के लिए अभियान चलाकर 242 अनधिकृत बसों को चिह्नित कर चुके हैं। इन पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है।
रोडवेज प्रबंधन ने 10 सदस्यीय टीम बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रही डग्गामार बसों का गोपनीय सर्वे कराया है। इन मार्गों पर हर आधे घंटे में अनाधिकृत बसें फर्राटा रही हैं। उनका पूरा चिठ्ठा तैयार कर विभाग ने कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक गोरखपुर को उपलब्ध कराया है। जबकि रोडवेज डिपो में 82 निगम की और 32 अनुबंधित बसें शामिल हैं। जो लोकल और लंबी दूरी के लिए चलाई जा रही हैं। डग्गामार बसों के चलते निगम की बसों को सवारी के लाले पड़ जा रहे हैं। इससे उनकी आय प्रभावित हो रही है।
...
यहां दौड़ रही हैं डग्गामार बसें
राष्ट्रीय राज मार्ग पर मूड़घाट चौराहा, बड़ेवन ओवरब्रिज के दोनों तरफ, मनौरी चौराहा, हड़िया चौराहा, फुटहिया चौराहा, रोडवेज तिराहा, कंपनीबाग, महुली चौराहा, कचहरी चौराहा, अमहट घाट के पास प्रतिदिन करीब 100 की संख्या में डग्गामार बसें चल रही हैं।
विज्ञापन
...
कोट
सड़कों पर अनाधिकृत रूप से चल रही बसों के कारण निगम की आय प्रभावित हो रही है। अभियान में 242 निजी बसों को चिह्नित कर सूची आरएम कार्यालय को उपलब्ध कराई गई है। इन बसों पर कार्रवाई के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
- आयुष भटनागर, एआरएम, रोडवेज