{"_id":"62b35b8e43fc0620614eb6cb","slug":"24-sasuralis-namajad-in-2-caces-basti-news-gkp4412680182","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहिताओं के उत्पीड़न में 24 ससुराली नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विवाहिताओं के उत्पीड़न में 24 ससुराली नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो विवाहिताओं के उत्पीड़न में 24 ससुराली नामजद
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने 24 ससुरालियों के विरुद्घ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पचलौरिया थाना गौर निवासी पूजा पत्नी वीरेन्द्र कुमार (हाल मुकाम पुत्री राम आशीष ग्राम रमना तौफीर थाना गौर) ने तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके पति व अन्य ससुराली पांच लाख रुपये दहेज के लिए उसे मारते-पीटते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने वीरेंद्र कुमार (पति) , तुलसी राम (ससुर), लाली पत्नी तुलसीराम (सास) के अलावा ननद माधुरी, खुशबू, सिताबो और भोले राजभर, मुकेश राजभर, सुभाष, गीता पत्नी सुभाष, राम सागर, नरेश, अजय, विनय , अवधेश, रमेश व रामवृक्ष उर्फ दरोगा निवासी वनघुसरा थाना खोडारे जनपद गोंडा पर मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में सोनहा थाने के मल्लपुरवा निवासी पूनम पांडेय पत्नी धर्मपाल पांडेय ने महिला थाने में तहरीर दी कि दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसके ससुराल के लोग अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धर्मपाल पांडेय (पति), कृष्ण चन्द्र पांडेय (ससुर), मुनक्का देवी पत्नी कृष्णचन्द्र पांडेय (सास), अजय पांडेय (देवर), देवरानी नाम अज्ञात पत्नी अजय पांडेय , रामपाल (ज्येष्ठ) व जेठानी नाम अज्ञात पत्नी रामपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।