फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   23 inactive Anganwadi worker IDs reactivated.

Basti News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के निष्क्रिय 23 आईडी किए सक्रिय

Thu, 02 Jul 2026 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
23 inactive Anganwadi worker IDs reactivated.
बस्ती। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) में लंबित आवेदनों की फीडिंग तेजी से कराई जा रही है। जनपद के खराब रैकिंग पर शासन स्तर से हुई सख्ती के बाद विभागीय अधिकारी व कर्मी फीडिंग कार्य में जुट गए हैं। बुधवार को जिला कार्यक्रम समन्वयक पीएमएमवीवाई सुधीर कुमार यादव सल्टौआ सीडीपीओ कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के पात्र लाभार्थियों के आवेदन करने में आ रही समस्या का समाधान कराया। समस्त सुपरवाइजर को पीएमएमवीवाई के बारे में उन्मुखीकरण भी किया गया। डीपीसी ने बताया कि इनएनएक्टिव 23 आईडी को एक्टिव कराया गया। 43 पेंडेंसी (ड्यू लिस्ट) को क्लियर कराया गया। पांच लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन कराया गया। ग्राम पंचायत ककरहिया की लाभार्थी रेखा और राधिका का प्रधानमंत्री मातृ वंदना के एप के माध्यम से एफआरएस स्वयं करके लंबित आवेदन को पूर्ण कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीपीओ देवेंद्र सिंह समेत सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed