फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   225 couples will become each other in two days

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सजेगा मंडप, एक दूसरे के हो जाएंगे 225 युगल

Fri, 13 Dec 2019 12:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Dec 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
225 couples will become each other in two days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शहनाई के धूम के बीच जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में 13 और 14 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंडप सजेगा। नोडल अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा। जिसमें 225 जोड़े जीवन भर एक दूसरे के साथ चलने का संकल्प लेंगे।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय ने बताया कि 13 दिसंबर को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में कस्बे के जूनियर हाईस्कूल परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र बस्ती सदर में यह आयोजन14 दिसंबर को ब्लॉक परिसर में किया जाएगा। इसी तरह महादेवा विधानसभा क्षेत्र में 14 दिसंबर को ही गायघाट में तथा रुधौली विधान सभाक्षेत्र में रुधौली तहसील परिसर में विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि सदर के लिए अपर उप जिलाधिकारी जगदम्बा प्रसाद सिंह, महादेवा के लिए एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल तथा रुधौली के डीआरडी के परियोजना निदेशक आरपी सिंह को संपूर्ण व्यवस्था के लिए नोडल नामित किया गया है। निर्देश दिया है कि जोड़ों को प्रदान की जाने वाली सामाग्री एवं उपहार प्रबंधक राज्य कर्मचारी कल्याण निगम से जिला स्तरीय क्रय समिति से अनुमोदित दर के अनुसार ली जाए। गुणवत्ता के बारे में सभी बीडीओ स्वयं संतुष्ट हो लेंगे। सदर में 18, परशुरामपुर में 15 तथा शेष अन्य सभी ब्लॉकों से 16-16 जोड़ों का चयन सामूहिक विवाह के तहत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed