{"_id":"69ab298a18f3c164a30841d7","slug":"22-problems-were-raised-in-the-chaupal-19-were-resolved-on-the-spot-basti-news-c-207-1-bst1006-154435-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: चौपाल में 22 समस्याएं आईं, मौके पर 19 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: चौपाल में 22 समस्याएं आईं, मौके पर 19 का निस्तारण
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत में गांव की समस्या गांव में समाधान के तहत शुक्रवार को चौपाल लगाई गई। इस दौरान 22 समस्याएं आई। इनमें 19 का निस्तारण कर दिया गया। अध्यक्षता प्रधान मधुबाला चौधरी ने की। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
गांव के रामकेश यादव ने सड़क और नाली का निर्माण न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि सड़क और नाली न बनने से बरसात के मौसम में जलभराव हो जाता है। इससे आवागमन में काफी दिक्कत होती है। सचिव अरुणेश पाल व प्रधान ने सड़क निर्माण का आश्वासन दिया।
एडीओ पंचायत वीरेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने लोगों से गांव को स्वच्छ रखने की अपील की।