{"_id":"61eee67e71e87f5b6a322230","slug":"22-people-found-corona-positive-basti-news-gkp4248112107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: जिले में 22 नए पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: जिले में 22 नए पॉजिटिव केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में 22 लोग संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में सोमवार को 22 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 338 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि पहले से पॉजिटिव में से 93 लोगों की रिपोर्ट सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओर से निगेटिव मिली है। वहीं, विभिन्न स्थानों पर आरआरटी (रैपिड रिस्पांस टीम) ने कुल 388 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि लगातार जांच के चलते पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। उन्हें होम क्वारंटीन करने के बाद उनको दवा आदि दे दिया जाती है। उनकी निगरानी के लिए आरआरटी को भी लगाया गया है। परिणामस्वरूप लगातार लोग निगेटिव भी हो रहे हैं। वहीं, सभी को यह बताया जा रहा है कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें। सीएमओ ने कहा कि सभी की जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में तीसरी लहर के दौरान कोरोना से केवल एक मौत हुई है। फिलहाल सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है जिससे कोरोना संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कोरोना की चुनौती से लड़ने को तैयार है।