फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सफाई कर्मियों ने सदस्य के खिलाफ खोला मोर्चा

सफाई कर्मियों ने सदस्य के खिलाफ खोला मोर्चा

Tue, 11 Dec 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने सदस्य के खिलाफ खोला मोर्चा
सफाई कर्मियों ने सदस्य के खिलाफ खोला मोर्चा
विज्ञापन

पालिका परिसर में धरना दे कार्रवाई की उठाई मांग
चेेतावनी, नहीं हुई कार्रवाई तो आज से कार्य बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पांडेय बाजार के सफाई नायक नरेंद्र प्रसाद से अभद्रता किए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है। सफाई कर्मियों ने वार्ड सदस्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
सोमवार को पालिका परिसर में उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने धरना दिया। वार्ड सदस्य पर कार्रवाई की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि सदस्य पर कार्रवाई न हुई तो मंगलवार से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। देर शाम पालिकाध्यक्ष से वार्ता के बाद पूर्ण कार्य बहिष्कार के प्रस्ताव को स्थगित कर दूसरी पाली में काम बंद कर संगठन धरना देगा।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य पर सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया है कि वे जबरन मृत्यु प्रमाण पत्र पर सफाई नायक की रिपोर्ट लगवाना चाहते थे। मना करने पर वे हत्थे से उखड़ गए और सफाई नायक नरेंद्र प्रसाद की पिटाई कर उसे अपशब्द कहे। आंदोलन के बाद देर शाम संगठन के मंडल अध्यक्ष जगदीप श्रीवास्तव ने पालिकाध्यक्ष रूपम मिश्रा से बात की। जगदीप ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ने मंगलवार को वार्ता का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में मंगलवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार का प्रस्ताव स्थगित कर केवल धरना होगा। इस मौके पर पीड़ित नरेंद्र प्रसाद के अलावा जिलाध्यक्ष रफीक, महामंत्री मोहम्मद हुसैन, अली हुसैन, इरफान, दुर्गावती, गीता, वसीम, सिराज, अली अहमद, मुस्तफा, राजेश, गुलाम हुसैन व विकास सहित तमाम सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed