फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   21 majistrate for up board examination

21 मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

Mon, 22 Jan 2018 11:26 PM IST
basti
basti Updated Mon, 22 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
21 majistrate for up board examination
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
बस्ती। 
विज्ञापन

छह फरवरी से आठ मार्च तक होने वाले बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन बनाने और सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है। नकल रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से चार जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। डीएम अरविंद कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सात मजिस्ट्रेट को आठ-आठ और 14 मजिस्ट्रेट को सात-सात परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। छह सचल दस्ते भी बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 91966 परीक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जिसमें हाईस्कूल के संस्थागत 50241 एवं व्यक्तिगत के 1128 कुल 51369 और इंटर के संस्थागत के 38451 व व्यक्तिगत के 2146 सहित कुल 40597 परीक्षार्थी भाग लेंगे। 

आठ केंद्रों वाले मजिस्ट्रेट
जिन मजिस्ट्रेट को आठ केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र पाठक, डीपीआरओ शिवशंकर सिंह, मुख्य कार्य अधिकारी मत्स्य देशराज, सहायक निदेशक रेशम आरएन मल्ल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी गोरखनाथ त्रिपाठी, एक्सईएन पीके गौड़ एवं परियोजना अधिकारी नेडा अगस्तमुनि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


सात केंद्रों वाले मजिस्ट्रेट
जिन मजिस्ट्रेट को सात परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी दी गई, उनमें जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास कुमार, समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह, जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह निराला, भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर कुमार चक्रवर्ती, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जीसी द्विवेदी, दुग्धशाला अधिकारी जीसी सिंह, उप निदेशक कृषि प्रसार राजित राम वर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र उदय प्रकाश, जिला खादी ग्रामोधोग अधिकारी एके सिंह, उप श्रमायुक्त गौतम गिरी, परियोजना अधिकारी डूडा एलके सिंह, एसओसी एके राय, जिला प्रोवेशन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह व जिला अल्पसंख्यक अधिकारी धर्मदेव त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आज
डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्य ने बताया कि 23 जनवरी को विकास भवन के सभागार में दिन में एक बजे से डीएम की अध्यक्षता में सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक होगी। इसमें सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट भाग लेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed