{"_id":"62c729174073ee431d6dddc2","slug":"21-kg-and-900-gram-ganja-seized-2-arrested-basti-news-gkp442958597","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 किलो 900 ग्राम गांजा जब्त, दो धंधेबाज हत्थे चढ़े
बस्ती/पैकोलिया। बिहार से गांजा लाकर बेचने वाले दो धंधेबाजों को पैकोलिया थाने और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 21 किलो 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की बाजार में कीमत करीब 12 लाख रुपये है। पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा किया। सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पैकोलिया थाना क्षेत्र के परसा तिराहे से परशुरामपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित प्राइमरी स्कूल के पास घेराबंदी की। जहां दो अलग-अलग बाइक पर सवार दो व्यक्ति पैकेट में गांजा लेकर जाते मिले। पुलिस को देख दोनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दबोच लिया।
सीओ के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान चंद्रेश कुमार निषाद निवासी सकरदहा थाना हर्रैया और झिनक सोनकर निवासी पाकड़डाड़ थाना लालगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे गोपालगंज बिहार से गांजा लाकर बस्ती व आसपास के जनपदों में बेचते हैं। पैकोलिया थाना में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व थानाध्यक्ष पैकोलिया दुर्गेश कुमार पांडेय, एसओजी प्रभारी उमेशचंद्र वर्मा, एसआई देवव्रत शर्मा, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश दीक्षित, दिलीप कुमार, कांस्टेबल अभिषेक तिवारी, अजय कुमार यादव, विजय यादव, मनोज कुमार, सोनू यादव, रूपेश यादव, आशीष चौहान और सर्विलांस के संतोष कुमार यादव, जितेंद्र यादव शामिल रहे।