{"_id":"5cd5c404bdec220775593999","slug":"201557513220-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेगा कानून, कर्ज पर किसानों को जेल नहीं : प्रियंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदलेगा कानून, कर्ज पर किसानों को जेल नहीं : प्रियंका
Sat, 11 May 2019 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
basti
basti
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
जीआईसी में जनसभा को संबोधित करती कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राष्ट्रवाद का दिखावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास जनता से मिलने का समय ही नहीं है। कई राज्यों के किसान जब उनसे मिलने दिल्ली मिलने पहुंचते तो आलीशान बंगले से मोदी जी निकले ही नहीं। कर्ज के बोझ तले दबे 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली। इसका भी उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो कानून बदला जाएगा। कर्ज जमा न कर पाने की स्थिति में किसानों को जेल नहीं जाने दिया जाएगा।
शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में पार्टी प्रत्याशी राजकिशोर सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने 29 मिनट के भाषण में सिर्फ पीएम मोदी और उनकी नीतियों पर हमला बोला। गठबंधन पर बोलने से बचती रहीं। प्रियंका ने कहा कि मोदी ने पांच साल सिर्फ विदेशों का भ्रमण किया। अमेरिका में गले मिलने पहुंचे, पाकिस्तान में बिरयानी खाई और जापान में ढोल बजाया, लेकिन गरीब जनता से मिलने का समय नहीं मिला। यहां तक कि अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के किसी गांव, किसी किसान, नौजवान, गरीब से कुशलक्षेम तक नहीं पूछा। यह है देश भक्ति का दिखावा। असल मायने में देश आप हैं, गरीब जनता, किसान, नौजवान ही देशभक्त हैं। मोदी का राष्ट्रवाद दिखावा है।
2014 में भाजपा द्वारा किए गए वादों पर प्रहार करते हुए कहा कि न तो 15 लाख रुपये खाते में आए, न ही दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार मिला। कालाधन नहीं आया, कृषक बीमा से 550 करोड़ रुपये उद्योगपतियों के कर्ज माफ हुए, किसानों की आय दोगुनी नहीं और घट गई, छह हजार सालाना किसानों का सम्मान नहीं अपमान है। किसानों का उपज नहीं बिक रही। मजबूरन बिचौलियों को देना पड़ रहा। सबकुछ प्रचार था इसलिए ये प्रचारमंत्री हैं।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने 2019 कांग्रेस के घोषणापत्र की खूबियां गिनाते हुए कहा कि रेल और सामान्य बजट की तरह अलग से किसान बजट होगा, किसानों को 72 हजार वार्षिक, कर्ज पर जेल से मुक्ति, 24 लाख को रोजगार, इंटर तक शिक्षा मुफ्त, अस्पतालों में जांचे फ्री, महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, तीन साल तक उद्योगों के लिए परमिट नहीं, जीएसटी से सस्ता एक सरल टैक्स। यह तभी संभव होगा जब आप लोग 12 मई को कांग्रेस प्रत्याशी राजकिशोर सिंह को जिताकर दिल्ली भेजें। तब राहुल गांधी मजबूत होंगे और आप को समस्याओं से निजात मिलेगी।