{"_id":"5c9678b8bdec22145b20e58b","slug":"201553365176-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती से जल्द शुरू होगी रोडवेज की जनरथ सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती से जल्द शुरू होगी रोडवेज की जनरथ सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती से जल्द शुरू होगी जनरथ सेवा
प्रयागराज में कुंभ से बहुरे डिपो के दिन, मार्च तक दो करोड़ से अधिक की कमाई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। रोडवेज डिपो के लिए कुंभ और मार्च संजीवनी साबित हुआ है। कारण कि लगातार घाटे में चल रहे डिपो की इस बार अच्छी कमाई हुई है। इससे महकमे ने राहत की सांस ली है। अब बस्ती से जल्द ही जनरथ सेवा भी शुरू जाएगी।
परिवहन निगम ने कुंभ मेले में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कई बसें लगाई थीं। बस्ती डिपो की कुछ बसों को छोड़कर बाकी सभी बसें प्रयागराज में कुंभ मेले में अपनी सेवा दे रही थी, इससे इस डिपो ने 66 लाख रुपये की कमाई की है। यही नहीं मार्च में इस डिपो को तीन करोड़ 97 लाख रुपये का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष डिपो ने एक करोड़ 81 लाख रुपये की कमाई 19 मार्च 2019 तक की। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा में काफी बेहतर है। अच्छी कमाई होने से रोडवेज डिपो के दिन बहुरे हैं, और अब इस डिपो से यात्रियों के लिए जनरथ की सेवा जल्द ही शुरू की जाएगी, जो गोरखपुर, फैजाबाद, वाराणसी, लखनऊ तक के रूटों पर चलाई जाएंगी। यह सेवा शुरू होने से यात्रियों को गर्मी के मौसम में सर्दी का एहसास भी होगा, क्योंकि ये बसें पूरी तरह से वातानुकूलित हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक के अनुसार इन बसों के लिए डिमांड भेजी गई है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी सिंह ने बताया कि डिपो के बेडे़ में 112 गाड़ियां हैं। मार्च में यात्रियों की सुविधाओं के लिए लोकल दूरी की 24 बसें लगाई गईं। ये गाड़ियां बांसी, डुमरियागंज, गोरखपुर, फैजाबाद के रूटों पर चलाई गई। बताते हैं कि डिपो को 14 नई बसें भी मिली हैं।
विज्ञापन
डिपो परिसर का भी होगा कायाकल्प
बदहाली की मार झेल रहे इस डिपो का जल्द ही कायाकल्प होगा, जिसके तहत नए भवन का निर्माण, यात्री सुविधाओं को देखते हुए बेहतर यात्री छाजन, शुद्घ पेय जल, बसों की धुलाई के हाईटेक मशीनें आदि लगाई जाएंगी। और यह कार्य लोक सभा चुनाव के बाद शुरू हो जाएगा।