{"_id":"5c3b8e3cbdec22734f66f9fb","slug":"201547406908-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा हाउस पहुंची पालिकाध्यक्ष, देखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा हाउस पहुंची पालिकाध्यक्ष, देखी तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हा हाउस पहुंची पालिकाध्यक्ष, देखी तैयारी
- नगर विकास मंत्री आज करेंगे कान्हा हाउस का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को नगर पालिका परिषद के पीछे स्थित कान्हा हाउस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में कहीं कोई कमी न रहने पाए। इसे लेकर पालिका प्रशासन कमर कसे हुए है। तैयारियों का जायजा लेेने पालिकाध्यक्ष रुपम मिश्रा व वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र मय दल बल कान्हा हाउस पर जा पहुंचे।
पालिकाध्यक्ष ने ईओ सहित सभी कर्मियों व अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंत्री का आगमन दो बजे कान्हा हाउस पर होगा। यहां उद्घाटन के बाद मंत्री आयुक्त सभागार में नगर विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। पालिकाध्यक्ष ने ईओ डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी को सभी बिंदुओं पर एक बार फिर से नजर डालने का निर्देश दिया। इस मौके पर सहायक अभियंता घनश्याम चित्रगुप्त, अवर अभियंता अशोक सिंह, कर्मी गिरीश सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, अजय तिवारी, वार्ड सदस्य जगदीप श्रीवास्तव, सतीश चंद्र, विपिन राय, डब्लू सोनकर, संतोष शुक्ल, सतीश सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।