फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   21 तक लिविंग रेडियस की हो जाएगी दोनों चीनी मिल

21 तक लिविंग रेडियस की हो जाएगी दोनों चीनी मिल

Fri, 07 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
21 तक लिविंग रेडियस की हो जाएगी दोनों चीनी मिल
21 तक लिविंग रेडियस की हो जाएगी दोनों चीनी मिलें
विज्ञापन

लिविंग रेडियस इंडिया होगी वाल्टरगंज,बस्ती मिल की मालिक
वाल्टरगंज मिल सबसे पहले चालू कराने पर जोर
डीएम से मिलकर एमडी ने डील की बातचीत का ब्योरा सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिले के किसानों की माली हालत सुधारने की मुहिम में महीनों से जुटे डीएम डॉ. राजशेखर ने जिले में चीनी उद्योग को फिर से पुनर्जीवित करने में काफी हद तक कामयाबी हासिल कर ली है। वाल्टरगंज और बस्ती शुगर मिल की बिक्री का रास्ता साफ हो गया। बृहस्पतिवार को दोनों मिलें खरीद रही लिविंग रेडियस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) राकेश वर्मा ने डीएम से मुलाकात कर अवगत कराया कि 21 दिसंबर तक क्रय-विक्रय अनुबंध पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। एमडी ने डीएम को आश्वस्त कराया कि कुछ हफ्ते देर से ही सही लेकिन मिलें इसी पेराई सत्र में चालू हो जाएंगी।

डीएम ने बताया कि एक बार जब क्रय-विक्रय अनुबंध हो जाएगा तो पुरानी कंपनी की सभी परिसंपत्तियां और देनदारियां स्वत: नई कंपनी में निहित हो जाएंगी। गन्ना किसानों की देनदारियों, बिजली बिल आरसी, श्रमिकों के भुगतान आदि जैसी सभी बकाए नई कंपनी द्वारा अदायगी होगी। नई कंपनी क्रय के दो महीने के भीतर मजदूरों और कर्मचारियों का भुगतान करेगी। इसके बाद किसानों के बकाये का निराकरण किया जाएगा। एमडी ने डीएम को अवगत कराया कि नई कंपनी को व्यवहार्य और टिकाऊ बनाने के लिए कंपनी विद्युत उत्पादन, एथेनॉल उत्पादन जैसी अन्य संसाधन जोड़ेगी। डीएम ने एमडी से जल्द से जल्द क्रय-विक्रय अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के साथ ही वाल्टरगंज शुगर मिल को गन्ना पेराई के लिए तैयार करने को कहा। डीएम ने एमडी राकेश वर्मा को जिला प्रशासन की तरफ से हर संभव समर्थन और सहयोग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed