{"_id":"5c02d93fbdec2241454bbcfb","slug":"201543690559-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं निस्तारित नहीं तो कल ब्लॉक घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं निस्तारित नहीं तो कल ब्लॉक घेराव
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समस्याएं निस्तारित नहीं तो कल ब्लॉक घेराव
पांच सूत्री मांगों के निस्तारण के लिए दो तक समय
भाकियू नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। किसानों की पांच सूत्री मांगों एवं समस्याओं को लेकर भाकियू ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। चेताया कि दो दिसंबर तक समस्याएं निस्तारित नहीं की गईं तो तीन दिसंबर को ब्लॉक का घेराव किया जाएगा।
बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक इकाई अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने ज्ञापन एसडीएम को दिया। इसमें धान क्रय केंद्रों पर डंप धान की ढुलाई करने के बाद क्रय केंद्र पर खरीदारी करने, छुट्टा पशुओं से निजात पाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल देने, 72 से 80 घंटे बाद ही गन्ना तौल पर्ची हायल करने, रुधौली गन्ना मिल का क्रय केंद्र बखरिया को शुरू कराए जाने तथा देईसाड़ से बनकटी व बनकटी से बैजीपुर मार्ग का चौड़ीकरण आदि मांगें हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा यदि सभी समस्याओं का निस्तारण दो दिसंबर तक नहीं हुआ तो तीन को भाकियू ब्लॉक मुख्यालय पर पंचायत के बाद आंदोलन करेगी। इस दौरान रामफेर चौधरी, राम जोखन, रामकेश चौधरी, मोहम्मद हसन, परमात्मा प्रसाद चौधरी, दीनदयाल चौधरी, मोहम्मद मुर्तजा, राममिलन, नोखेलाल, रामनरेश, ओमप्रकाश आदि शामिल रहे।