{"_id":"5b73057142c792538c5a8fff","slug":"201534264689-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार करोड़ से तपसीधाम का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार करोड़ से तपसीधाम का कायाकल्प
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
तपसी धाम में योगी आदित्यनाथ के इंतजार में बैठे साधु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती/हर्रैया। कसैला के तपसी धाम को सर्व सुविधासंपन्न पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। हाईवे से पिच मार्ग बनाने के साथ ही बाउंड्री, धर्मशाला, स्नानघाट, सौंदर्यीकरण आदि पर 4.38 करोड़ की धनराशि की योजना को सीएम ने स्वीकृति दी। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया। सीएम ने कहा कि देश के आध्यात्मिक स्थल पौराणिक ज्ञान के स्रोत हैं। इनके विकास के लिए पर्यटन विभाग परियोजनाओं के माध्यम से कार्य कर रहा है। देश के लिए शहीद होने वाले अमर सपूतों की याद में इस धार्मिक स्थल पर आयोजित होने वाला हवन-पूजन व अन्य अनुष्ठान राष्ट्र को एकता का संदेश देते हैं।
सीएम ने थपथपाई विधायक अजय सिंह की पीठ
स्वागत के बहाने हर्रैया विधायक अजय सिंह ने सीएम की मौजूदगी में एक वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड रखा। मखौड़ा में 6.71 करोड़, अमोढा 1.40 करोड़, शृंगीनारी 56 लाख, शहीदस्थल छावनी, रामरेखा आदि पौराणिक स्थलों के विकास में खर्च बताया। विधायक ने विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग, बाघानाला-परशुरामपुर मार्ग, हर्रैया-श्रृृंगीनारी रोड, अमोढ़ा रोड, विशेषरगंज-बरदिया लोहार की सड़कें बनवानें की बात कही। इसी तरह बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, राशन कार्ड, शौचालय आदि की उपलिब्ध्यां गिनाईं। इससे खुश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता को यह अधिकार है कि विधायक, सांसद आदि जनप्रतिनिधियों से कार्यों का हिसाब मांगें। इस दौरान जय श्रीराम, भारत माता की जय का उद्घोष होता रहा। केके सिंह, वरुण कुमार, शालू सिंह, राजा, विनोद गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग व्यवस्था में जुटे रहे।