{"_id":"5b521ef64f1c1b41748b5f50","slug":"201532108534-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू की तहसील में लगी पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू की तहसील में लगी पंचायत
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानू की तहसील में लगी पंचायत
जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानू गुट ने शुक्रवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष नवाब अली व संचालन जगराम चौधरी ने किया। समस्या समाधान के लिए पीएम-सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नवीन प्रसाद को सौंपा।
किसान पंचायत में बारिश नहीं होने की स्थिति को देखते हुए जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की गई। सूखी पड़ी नहरों में पानी छोड़े जाने तथा माइनरों की सफाई कराकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की मांग की गई। बंद पड़े सरकारी नलकूपों को चालू कराने, बैंकों में मानक से कम जमा रकम होने पर रुपये नहीं काटने, भू-माफिया से किसानों की जमीन मुक्त कराने आदि मुद्दों के समाधान की मांग की गई। इस मौके पर विजय बहादुर मौर्य, राम सुमेर यादव, पतिराज निषाद, आरएस भारद्वाज, गगांराम, कल्प राज पांडेय, सुभाष चन्द्र तिवारी, बाकेंलाल, धर्मराज, घिसियावन, राम भजन और दयाराम शामिल थे।