{"_id":"5a45372e4f1c1bcd6d8b6af0","slug":"201514485550-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांपे लोग, पारा सात डिग्री सेल्सियस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांपे लोग, पारा सात डिग्री सेल्सियस
basti
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती सुबह सात बजे कोहरेे के कारण लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिले में पछुआ हवा की गति कुछ कम होते ही कोहरा छा गया। इससे लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सात और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से भी धूप के दर्शन नहीं हुए और गलन महसूस को हालांकि हवाओं की गति चार सेे सात किमी प्रतिघंटे ही रही। जिसके कारण आर्द्रता 44 फीसदी पर आ गई। बुधवार देर शाम साढ़े सात बजे के बाद से रोड पर 12 मीटर से भी कम विजिबिलिटी के कारण ड्राइविंग में काफी दिक्कत आई। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. पद्माकर त्रिपाठी के मुताबिक हवा अस्थिर रहने की वजह से कभी कोहरा तो कभी कड़ाके की ठंड और धुंध छाई है। अगले 24 घंटे में मौसम में परिवर्तन का अनुमान है। हालांकि तापमान में कोई खास तब्दीली की संभावना नहीं है।
29 व 30 को बंद रहेंगे प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल
बस्ती। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल 29 और 30 दिसंबर तक दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।यह जानकारी बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन
29 व 30 को बंद रहेंगे प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल
बस्ती। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूल 29 और 30 दिसंबर तक दो दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।यह जानकारी बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन