फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 people corona positive

जिले में कोरोना के 20 नए पॉजिटिव केस

Sun, 06 Feb 2022 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:02 PM IST
विज्ञापन
20 people  corona positive
जिले में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
विज्ञापन

बस्ती। जिले में रविवार को 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि पहले से पॉजिटिव में से 10 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस प्रकार जिले में एक्टिव केस घटकर 105 हो गए हैं।

रविवार को 1253 का नमूना जांच के लिए महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने की है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। अभी तक कोई गंभीर नहीं है। जिले में कोरोना की चुनौती से निपटने की पूरी तैयारी है। ओपेक चिकित्सालय को लेवल टू का जबकि चार अस्पतालों को लेवल वन का अस्पताल बनाया गया है। यहां फिल्हाल कोई भर्ती नहीं है। सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू हालत में रखे गए हैं। वेंटीलेटर भी संचालित हैं। वैसे इस लहर में अब तक तीन लोगों की मौत हुई है, मगर यह लोग अन्य रोग से ग्रसित थे, जिनका इलाज चल रहा था। कहा कि पॉजिटिव से निगेटिव होने वालों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। क्योंकि खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में खुद बचें और लोगों को भी कोरोना संक्रमण से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed