फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   20 Carore Budget passed for Development

हंगामें के बीच बहादुरपुर में 20 करोड़ का प्रस्ताव पास

Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
20 Carore Budget passed for  Development
हंगामे के बीच बहादुरपुर में 20 करोड़ का प्रस्ताव पास
विज्ञापन

बहादुरपुर (बस्ती)। ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामे के बीच करीब 20 करोड़ का प्रस्ताव पास हुआ। प्रमुख रामकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों से प्रस्ताव स्वीकार किया गया। बैठक की शुरुआत में विभागों ने अपनी योजनाओं के बारे में सदस्यों को अवगत कराया। इस दौरान सचिव व बीडीओ सदस्यों के निशाने पर रहे।
केंवचा क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद यादव ने छुट्टा मवेशी से संबंधित प्रश्न बीडीओ से पूछा जिसका वे जवाब नहीं दे पाए। पिपरा गौतम व प्रतापपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष व नागेंद्र सिंह ने सचिव द्वारा फोन न उठाने की शिकायत की। बहस तीखी होते देख सांसद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार दुबे का हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि सभी की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

महादेवा विधायक प्रतिनिधि फूलचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सभी सदस्यों के प्रस्ताव पर निष्पक्ष रूप से विचार किया जाए। मौके पर शिव भूषण श्रीवास्तव, शीतला प्रसाद यादव, सुरेंद्र नाथ चौधरी नीरज सिंह, अरविंद सिंह, अनिल चौधरी, संजय चौधरी, अजय प्रताप, निसार अहमद, अरविंद सिंह, संजीव पांडेय, फूलचंद्र दुबे, दिनेश चंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed