{"_id":"628bd29c44312d521b13d7b3","slug":"2-thousand-above-people-vaccinated-basti-news-gkp437901493","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 210 केंद्रों पर 2,575 को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 210 केंद्रों पर 2,575 को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2 हजार से अधिक ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण के क्रम में सोमवार को अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया। गांवों में डोर-टू-डोर जाकर स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन किया। कुल 210 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 2,575 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।
अभियान में 19 लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 798 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 236 बच्चों को टीका लगा है। जबकि 18 से 45 व उससे ऊपर के 921 को टीका लगाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले भर में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिये भी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है।