फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 Online Thaga arrested from Gajiabad and Kanpur

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी गाजियाबाद और कानपुर से गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
2 Online Thaga arrested from Gajiabad and Kanpur
ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी गाजियाबाद और कानपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। ऑनलाइन ठगी के दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद व कानपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के संबंध में कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने फरवरी में मुकदमा दर्ज कराया था।
युवती ने आरोप लगाया था कि वैवाहिक साइट पर रिश्ता तय करने के बाद आरोपी तरुन कुमार निवासी राकेश मार्ग थाना सिहानी जनपद गाजियाबाद ने उससे ज्योतिष पूजा कराने के नाम पर 85 हजार 600 रुपये की ठगी की। कोतवाली पुलिस उसे गाजियाबाद के मॉर्डन टाउन हाल, तहसील गली से गिरफ्तार कर सोमवार को बस्ती पहुंची। आरोपी तरुन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर रुपये कमाने की लालच में मैट्रिमोनियल साइट पर आईडी बना ली थी। इस पर मैंने अपने आप को एक ज्योतिषी बताकर विभिन्न राज्यों की रहने वाली लड़कियों को शादी का झांसा देकर कुंडली दोष दूर करवाने के नाम पर उनसे रुपये अपने बैंक खाते में मंगा लेता था। जब लड़कियां पैसा देना बंद कर देती थीं तो अपने व्हाट्सएप पर अपनी मृत फोटो लगाकर अपने आप को मृत घोषित कर लेता था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने करीब 200 लड़कियों से लाखों की ठगी की बात कबूली है।
विज्ञापन

ऐसे ही एक अन्य मामले में पुलिस ने 2020 में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें लोगों को फोन करके आरोपी कभी नौकरी तो कभी लाटरी आदि का झांसा देकर लोगों से अपने बताए खाते में पैसा डलवा लेता है। ये खाते किसी दूसरे के नाम से होते थे और पैसा डालते ही रकम को निकाल लिया जाता था। इसकी विवेचना के दौरान टिंकू निवासी लल्लू पुरवा उर्फ नउवन पुरवा थाना घाटमपुर जनपद कानपुर नगर का नाम सामने आया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होने के बाद पुलिस उसकी संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान सर्विलांस की मदद से कुछ अहम सुराग मिले और टिंकू को तीन अप्रैल की देर शाम पुलिस टीम ने कानपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed