{"_id":"61ec4f7de2580c1c4e56a881","slug":"2-interdistrict-animal-smuglers-arrested-basti-news-gkp4245975137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार जा रहे दो अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार जा रहे दो अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार जा रहे दो अंतरजनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार
बस्ती। बस्ती-गोरखपुर फोरलेन के रास्ते गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले दो अंतरजनपदीय तस्करों को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित कुशीनगर के रहने वाले हैं। वहां, दोनों पर गो-तस्करी के कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों के कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती आलोक कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में चौकी प्रभारी हड़िया राधारमण यादव की टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चैनपुरवा ओवरब्रिज के पास चेकिंग की जा रही थी। टीम ने एक सफेद रंग के लोडर वाहन को रोका। तलाशी में उसमें पांच गोवंशीय पशु लदे मिले। पकड़े गए आरोपितों की पहचान पकड़े गए इरफान अंसारी व धर्मेन्दर गुप्ता कुशीनगर जिले के तरयासुजान थानांतर्गत ग्राम जवही नरेंदर के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के साथ ही आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद पशुओं को गोशाला भेज दिया गया। पूछताछ में कुशीनगर के पकड़े गए आरोपितों ने बताया कि वे विभिन्न जनपदों से गोवंशीय पशुओं को बिहार ले जाकर बेच देते हैं। उनका एक अन्य साथी इस्तियाक भी है। वह उन्हीं के गांव का रहने वाला है और बरामद वाहन उसी का है।