{"_id":"60bbba4c8ebc3ed231665d31","slug":"2-died-6-positive-basti-news-gkp397030138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से दो की मौत, छह नए पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से दो की मौत, छह नए पॉजिटिव
विज्ञापन
संक्रमण से दो की मौत, छह नए पॉजिटिव
एक्टिव मरीजों की घटने लगी संख्या, अब हुई 113
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में शनिवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से मिली रिपोर्ट में छह नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जबकि 17 पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 113 हो गई है। फिलहाल, आज भी मौत का सिलसिला जारी रहा। संक्रमण के चलते ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान दो मरीजों की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 323 हो गई है।
सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए व्यवस्थागत ढांचे में लगातार सुधार किया जा रहा है। एल-थ्री के अस्पताल ओपेक चिकित्सालय कैली में मरीजों को बेहतर सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में मरीजों पर आरआरटी निगाह रखे हुए है। मरीजों की जांच में कोई गंभीर आने पर तत्काल उन्हें चिकित्सालय में भर्ती कराया जा रहा है। जिले में दवा व इंजेक्शन की कोई कमी नहीं है, बल्कि ऑक्सीजन भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 5,53,614 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 5,49,311 की रिपोर्ट आ गई है जिसमें से 5,37,697 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11,614 पॉजिटिव केस हैं। शनिवार तक 323 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 113 एक्टिव केस हैं। 4303 नमूनों के परिणाम का इंतजार है जबकि अब तक 11,156 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।