फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 body found in school room

विद्यालय के कमरे में मिले दो लोगों के शव

Thu, 06 Jan 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
2 body found in school room
विद्यालय के कमरे में मिले दो लोगों के शव
विज्ञापन

एक शव विद्यालय के स्टोर में रहने वाले फर्नीचर मिस्त्री का, दूसरा उसका परिचित
अलाव के धुंए में दम घुटने से मौत की जताई जा रही है आशंका
छावनी थाना क्षेत्र के शक्तिपुर स्थित इंटर कॉलेज का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के स्वामी दयानंद सरस्वती इंटर कॉलेज शक्तिपुर के स्टोर में सो रहे दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह कमरे से धुआं निकलता देख स्कूल प्रबंधक मौके पर पहुंचे। दरवाजा खुलवाया तो अंदर अलाव का धुआं भरा हुआ था। कमरे में दो लोगों का शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्ट्या अलाव के धुएं से दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

हर्रैया थाना क्षेत्र के हरिजनपुर बाबू पैकोलिया निवासी फर्नीचर मिस्त्री शिवकुमार (38) करीब तीन महीने से कॉलेज में काम कर रहा था। वह स्कूल के स्टोर रूम में रहता था। करीब 50 वर्गफीट के कमरे में वह अकेले रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम उसका परिचित उससे मिलने आया था। दोनों रात में खाना खाने के बाद कमरे के बाहर अलाव सेंक रहे थे। इसके बाद अलाव को कमरे में रखकर दरवाजा बंद कर सो गए। सुबह दोनों के शव मिले। दूसरे युवक की पहचान सभाजीत वर्मा निवासी सहसराव थाना हर्रैया के रूप में हुई है। एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने कहा है कि फिलहाल मौत की पुख्ता वजह बता पाना संभव नहीं है। मौके पर मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। परिवार के लोगों ने अब तक लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed