फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 arrested in Mohit Murder case

मोहित हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
2 arrested in Mohit Murder case
मोहित हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

गौर/टिनिच (बस्ती)। गौर, हर्रैया, एसओजी व सर्विलांस टीम की टीम ने मुठभेड़ के दौरान बुधवार तड़के दो मोहित हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। वहीं, एक सिपाही भी घायल हुआ है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर बैट्री चोर हैं। दोनों ने ही गौर थाने के अजगैवा जंगल पंडितपुरवा निवासी मोहित की बांस से वार करके हत्या की है। दोनों की पहचान राजन विश्वकर्मा निवासी नारायणपुर वाल्टरगंज और राज उर्फ विकास कन्नौजिया निवासी पकरीभीखी वाल्टरगंज के रूप में हुई है। गौर थाना क्षेत्र के सिद्धौर-हलुआ मोड़ पर हुई मुठभेड़ में राजन के दाहिने पैर और विकास के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, बदमाशों की एक गोली सिपाही कुंदन की जांघ में लगी है। आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे, एक बाइक, चोरी की बैट्री व एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

चोरी में बाधक बनना बना मौत का कारण
पूछताछ में राजन और विकास ने बताया कि वे आसपास के गांव में बाहर खड़ी गाड़ियों से बैटरियां चोरी करते हैं। 12 फरवरी की रात पहले वे लोग ग्राम लोनहा में ट्रैक्टर की बैट्री चोरी करने गए थे। जैसै ही बैटरी खोल रहे थे कि एक नट नीचे गिर गया। आवाज सुनकर वहां सो रही एक महिला जग गई और चोर-चोर कहकर चिल्लाने लगी जिससे वहां से खाली हाथ डर कर भाग गए। इसके बाद दोनों खलवा बजहिया गांव पहुंचे। यहां टिनशेड के नीचे खड़े एक ट्रैक्टर की बैट्री खोलने लगे। वहीं, पर सो रहा मोहित जग गया और राजन विश्वकर्मा को पकड़ लिया। इससे राजन को लगा कि वे लोग पकड़े जाएंगे। पास में पड़े बांस के डंडे से मोहित के सिर पर मार दिया जिससे वह बेहोश हो गया। आसपास गांव का होने की वजह से चोरों को डर था कि कहीं मोहित उसे न पहचान ले। इसलिए मोहित को बिस्तर पर लेटाकर जान से मारने की नियत से उसके ऊपर कई बार वार किया और उसका मोबाइल व ट्रैक्टर की बैटरी लेकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहूलुहान पड़े मिले थे मोहित
12 फरवरी की रात पंडितपुर गांव निवासी 35 वर्षीय मोहित चौधरी पुत्र तिलक राम घर पर खाना खाने के बाद कुआनो नदी महादेवा घाट के निकट बने अपने दूसरे मकान में सो रहे थे। आधी रात को अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी रात मोहित अचेत अवस्था में खून से लथपथ वहीं पड़े रहे। अगली सुबह जानकारी होने पर परिवारीजनों ने मोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां गत रविवार की देर रात इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed