फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 arrested and Randari Kand open

स्वर्ण व्यवसायी रंगदारी कांड का खुलासा,दो गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
2 arrested and Randari Kand open
स्वर्ण व्यवसायी रंगदारी कांड का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। गौर थाने के बभनान के सराफा व्यवसायी फिरौती कांड का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में शामिल अमेठी व लखनऊ के रहने वाले दो आरोपियों को बभनान कस्बे से गिरफ्तार किया है। अपहरण की धमकी देने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
पकड़े गए आरोपियों में अंशुमान त्रिवेदी निवासी अवध नगर तेलीबाग, थाना पीजीआई जनपद लखनऊ और विवेक कुमार निवासी मंगौली थाना जगदीशपुर जनपद अमेठी शामिल हैं। सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक ब्रिजेंद्र कुमार पटेल, बभनान चौकी इंचार्ज जनार्दन प्रसाद, सर्विलांस सेल प्रभारी दुर्गविजय की टीम शामिल रही। बता दें कि नौ अप्रैल को नगर पंचायत बभनान के वार्ड नंबर 10 महागौरी नगर निवासी दीप कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी कस्बे के वार्ड नंबर नौ दीनदयाल नगर में सदल प्रसाद राम जियावन प्रसाद सराफा के नाम से ज्वेलरी की दुकान है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से मैसेज आया कि पांच लाख की व्यवस्था करके मेरे हवाले कर दो वरना तुम्हारी बेटी का अपहरण कर शव तुम तक पहुंचा दूंगा। जिस पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया और घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई जिसमें शुक्रवार को कामयाबी मिली। गौरतलब है कि बभनान के जिस स्वर्ण व्यवसायी दीप कुमार सोनी को व्हाट्सएप पर चैट के जरिए पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी, उसका एक मकान लखनऊ के अवध नगर कालोनी निकट पीजीआई तेलीबाग में पकड़े गए आरोपी अंशुमान द्विवेदी के घर के बगल में है। जहां पर दीप कुमार का परिवार भी कभी कभार आया जाया करता है। अंशुमान द्विवेदी को पता था कि दीप कुमार सोनी बभनान कस्बे का अच्छा स्वर्ण व्यवसायी है। इसलिए उसने अपने मित्र विवेक से फर्जी नंबर की सिम मांग कर फिरौती मांगने का प्लान बनाया। पुलिस उसी नंबर पर हुई चैटिंग के जरिए पहले विवेक तक पहुंची। जिसके जिए अंशुमान का नाम सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed