फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   संकल्प लें, करेंगे मतदान

संकल्प लें, करेंगे मतदान

Fri, 10 May 2019 12:21 AM IST
basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
संकल्प लें, करेंगे मतदान
सेंट बेसिल्स में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी हुई। - फोटो : मतदाता जागरूकता संगोष्ठी
बस्ती।‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ‘अपराजिता’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर के सेंट बेसिल्स स्कूल में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें विद्यार्थियों को मताधिकार की महत्ता समझायी गई।
विज्ञापन


डीएम डॉ. राजशेखर ने कहा कि इस बार हर मतदान केंद्र पर आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसका महत्व तभी है जब सभी लोगों संकल्प के साथ मतदान करें। खीरीघाट क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पिछले चुनाव में काफी कम रही है। ऐसे में इस बार 12 मई को आधी आबादी अपने नैतिक दायित्व का निर्वहन करें। मताधिकार का प्रयोग कर मतदाता अच्छा जनप्रतिनिधि चुनकर अपने क्षेत्र का विकास करा सकता है। डीएम ने अपील की है कि गर्मी की परवाह किए बगैर मतदान के लिए परिवार सहित बूथ पर जाएं। अपने देश के गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपरा के लिए मतदान करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन ने मतदाताओं की सहूलियत के लिए बैठने की व्यवस्था हर मतदान केंद्र पर की है। हेल्प लाइन डेस्क, पानी की व्यवस्था, विकलांगों व मरीजों व बुजुर्गों के लिए व्हील चेयर का भी इंतजाम किया गया है। अपने वाहन से मतदान केंद्र पर जाने की पूरी छूट रहेगी, सिर्फ परिचय पत्र पास में जरूर रखें। बीडीओ प्रभाकर चौबे ने कहा कि इस बार महिलाएं बढ़चढ़ कर मतदान कर नैतिक दायित्वों का निर्वहन करेंगी। इस दौरान 226 लोगों ने अपराजिता शपथ पत्र भरा। संचालन योगेश शुक्ला ने किया। इस मौके पर बिंदू, सुमन, सरोज, ईशरावती, भूइली, दर्शनादेई, मालती, अशोक मिश्रा, धर्मेंद्र, रामधनी, विजय लेखपाल, अनिल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------
मतदान कर्तव्य भी
फादर विनोय कहा कि लोकतंत्र में मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। मतदान देश की सरकार चुनने के लिए कर्तव्य भी है। सभी मतदान करें और इसके लिए अपने घर में और आसपास के लोगों को इसके लिए जागरूक करें।

महिलाएं निभाएंगी जिम्मेदारी
समाजसेवी नीलम मिश्रा ने कहा कि अपराजिता मुहिम से जनपद के मतदाता जागरूक हुए हैं। महिलाएं निश्चित तौर पर अपनी जिम्मेदारी समझेंगी और परिवार को मतदान के लिए जागरूक करेंगी। इससे निश्चित रूप से जिले में वोट प्रतिशत बढ़ेगा।

बढ़ी रुचि
खीरीघाट के ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ‘अमर उजाला’ और प्रशासन का संयुक्त प्रयास अब धरातल पर उतरने लगा है। इसके चलते मतदाताओं में वोट को लेकर रुचि बढ़ी है। 12 मई को मतदान के लिए इसके सकारात्मक परिणाम दिखेंगे।

-----------------
प्रयास रंग लाएगा
सेंट बेसिल्स के रज्जी ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए ‘अमर उजाला’ का प्रयास रंग लाएगा। महिलाएं निश्चित तौर पर मतदान करेंगी। परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाली महिलाएं लोकतंत्र के महापर्व में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed