फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.... 20 फीसद भी नहीं समाधन दिवस की उपलब्धि

फोटो.... 20 फीसद भी नहीं समाधन दिवस की उपलब्धि

Wed, 16 Jan 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो.... 20 फीसद भी नहीं समाधन दिवस की उपलब्धि
डीएम की मौजूदगी में 42 में सिर्फ सात मामलों का हो सका निस्तारण
विज्ञापन

हर्रैया में सीआरओ, भानपुर में एडीएम ने की सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सदर तहसील सभागार में डीएम डॉ. राजशेखर की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 45 लोगों ने फरियाद की। सिर्फ सात मामलों का निस्तारण हुआ। हर्रैया में 53 में सात और भानपुर में कुल 42 प्रार्थनापत्रों में से केवल चार का निस्तारण हो पाया।
इसी प्रकार रुधौली तहसील सभागार में भी निस्तारण का औसत काफी नीचे रहा। हैरानी की बात यह है कि लेट-लतीफी के लिए बदनाम पुलिस से संबंधित प्रार्थनापत्र सबसे कम आए। जबकि राजस्व विभाग शिकायतों और अ-निस्तारित प्रकरणों के मामले में अव्वल है। बुधवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व के 26, पुलिस 04, विकास 05, नगरपालिका 03, बैंक 01, बिजली विभाग 01, आपूर्ति विभाग 01, बीडीए 03, गन्ना विकास 01 प्रार्थनापत्र शामिल किए गए।
विज्ञापन

उधर हर्रैया में आयोजित तहसील दिवस में आए कुल 53 में से महज सात निस्तारित हो सके। मुख्य राजस्व अधिकारी डॉ आरडी पांडेय और एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला, सीओ राहुल पांडेय ने सुनवाई की। राजस्व के 15, पुलिस विभाग के 10, विकास विभाग के 07, शिक्षा विभाग 01, पूर्ति विभाग 02, गन्ना विभाग के 18 मामले आए। भीटी मिश्र गांव के शिव सहाय मिश्रा दिव्यांग ने लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। जिस पर एसडीएम ने तहसीलदार जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चक्कर काट रहे फरियादी निराश लौटे
हर्रैया। न्याय की उम्मीद में चक्कर काट रहे निदूरी गांव के सुकई ने बताया कि रास्ते की समस्या के समाधान के लिए साल भर से संपूर्ण दिवस में आ रहे हैं। फरेंदा सेंगर गांव के उदय चंद्र ने गांव के खलिहान पर दबंगों के कब्जे की शिकायत की है। संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। रूपगढ़ गांव के राजकुमार लेखपाल पर चकमार्ग का सही पैमाइश न करने का आरोप लगाया। गांव के लोगों ने चकमार्ग को खेत बना लिया। शिक्षक नेता अखिलेश कुमार सिंह ने एनपीआरसी की शासनादेश के विपरीत तैनाती का कई बार मामला उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि मामलों का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed