फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एक परिसर वाले परिषदीय स्कूलों में साथ साथ पढ़ाई

एक परिसर वाले परिषदीय स्कूलों में साथ साथ पढ़ाई

Sun, 02 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
एक परिसर वाले परिषदीय स्कूलों में साथ साथ पढ़ाई
एक परिसर वाले परिषदीय स्कूलों में साथ-साथ पढ़ाई
विज्ञापन

30 सितम्बर की छात्र संख्या के आधार पर समायोजित होंगे शिक्षक
प्रबंध समितियां फिर बनेंगी, प्रधानाध्यापक ही संभालेंगे जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्रदेश सरकार परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा के सुधार के लिए तमाम कोशिश कर रही है। लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण सुधार नहीं हो पा रहा है। जिले में बहुत से स्कूल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने एक ही परिसर में संचालित हो रहे प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल को एक ही साथ संचालित कराने का निर्णय लिया है। इसमें कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को एक ही साथ पढ़ाया जाएगा। 30 सितम्बर 18 की छात्र संख्या के आधार पर शिक्षकों का समायोजित किया जाएगा। विद्यालय के सीनियर शिक्षक प्रधानाध्यापक होंगे। जो स्कूल के सभी अभिलेखों की सुरक्षा दायित्व और स्कूल का संचालन करेंगे। विद्यालय में पूर्व में गठित प्रबंध समितियों का फिर गठन किया जाएगा। इसमें प्रधानाध्यापक सचिव होंगे। जिले में कुुल 2386 परिषदीय विद्यालय हैं। इसमें 1747 प्राथमिक और 639 जूनियर हाईस्कूल हैं। कुल 196150 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। लगभग 140 विद्यालय प्राथमिक और जूनियर एक साथ संचालित हो रहे हैं। बीएसए अरुण कुमार ने कहा कि एक ही परिसर में संचालित हो रहे अलग-अलग स्कूलों को एक विद्यालय में गठित करने के लिए बीईओ को निर्देशित किया गया है। जल्द से जल्द वह व्यवस्थित करके रिपोर्ट देंगे। इसके बाद यू डायस कोड जारी किया जायेगा। बाकी विद्यालय के अध्यापक और प्रधानाध्यापक यथावत बने रहेंगे।
विज्ञापन


फोटो
प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए विद्यालय अलर्ट
15 से 30 दिसंबर तक चलेंगी होंगी यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं 15 से 30 दिसंबर तक चलेंगी। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाओं को लेकर विद्यालयों में लैब व्यवस्था सुधारी जाने लगी है। शिक्षक और छात्र भी परीक्षा को लेकर अलर्ट हैं। इससे परीक्षा के समय किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे़।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला की ओर से की गई पड़ताल में संतकबीर शंकर दास इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मद नगर में प्रयोगशाला व्यवस्था ठीक मिली। शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा के दृष्टिकोण से छात्रों को प्रयोग कराकर जानकारी दी गई है। यहां जीव विज्ञान विषय के शिक्षक विजय प्रताप चौधरी ने बताया कि लैब में छात्रों को अभी तक 12 प्रयोग कराए गए हैं। भौतिक विज्ञान के शिक्षक अमरेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि अभी तक कुल 10 प्रयोग कराकर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई है। वहीं, रसायन विज्ञान के शिक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि उनके लैब में कुल 18 प्रयोग कराए जा चुके हैं। उपकरण आदि भी पूरी तरह से व्यवस्थित हैं। इस बाबत प्रधानाचार्य राधेश्याम चौधरी ने बताया कि इस बार इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में जीवविज्ञान विषय में 86, भौतिक विज्ञान 102, रसायन विज्ञान में 102, गृह विज्ञान में 109 तथा भूगोल विषय में 90 छात्र पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed