{"_id":"59e3a4574f1c1bd7538b7a49","slug":"191508090967-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरपाती का कबड्डी ट्रॉफी पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपरपाती का कबड्डी ट्रॉफी पर कब्जा
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरपाती का कबड्डी ट्रॉफी पर कब्जा
टाइगर कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल
कुदरहा।
टाइगर कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को पिपरपाती ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। सात राउंड की इस प्रतियोगिता में तीन-तीन की बराबरी पर पिपरपाती और परेवा की टीम रही मगर अंतिम और सातवें राउंड में चालू यादव और इंद्रजीत की शानदार खेल की बदौलत पिपरपाती ने यह मुकाबला जीत का टीम के सिर विजय का सेहरा बांध दिया।
प्रतियोगिता के फाइनल में पिपरपाती व परेवा की टीम पहुंची। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजेश यादव चकिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। तत्पश्चात मुकाबला शुरू हुआ। पहले राउंड का मुकाबला पिपरपाती के नाम रहा। जबकि दूसरा और तीसरा राउंड में परेवा के खिलाड़ियों से विपक्षी टीम को छकाते हुए अपने नाम कर लिया। परेवा की टीम एक प्वाइंट की बढ़त बनाए थी कि चौथे राउंड में पिपरपाती की टीम ने योजनाबद्ध ढंग से खेलते हुए मुकाबला जीत बराबरी की, जबकि पांचवां मुकाबला परेवा ने फिर जीत लिया। तीन-दो से बढ़त के बाद पिपरपाती की टीम दबाव में आ गई। मगर खिलाड़ियों का हौसला कम नहीं हुआ, इसके चलते छठवां मुकाबला जीत पिपरपाती बराबर पर पहुंच गई। दोनों टीमें छठवें राउंड तक तीन-तीन की बराबरी पर रहीं। दोनों टीमों के लिए जीत का आखिर मौका सातवां राउंड था। इसके चलते मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया। पिपरपाती की ओर से चालू यादव और इंद्रजीत ने एक बार फिर शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम राउंड के मैच में परेवा की टीम को परास्त कर प्रतियोगिता में परचम लहराया। विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता को पांच हजार रुपये का पुरस्कार आयोजन समिति की ओर से दिया गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका सचिव और पवन यादव ने निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता आयोजक संजय यादव के अलावा मुकेश यादव, विजय पाल यादव, गिरिजा शंकर, मदनलाल, महेन्द्र प्रसाद, रिंकू पाल, जियालाल यादव, भोलू पाल आदि मौजूद रहे।