फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चाणक्य से रू-ब-रू हुए लोग

चाणक्य से रू-ब-रू हुए लोग

Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
चाणक्य से रू-ब-रू हुए लोग
‘चाणक्य’ नाटक में दिखी भारतीय इतिहास की झलक
विज्ञापन

केडीसी परिसर में नाटक का मंचन हुआ

अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। नाटक ‘चाणक्य’ देखकर हर कोई भारत के गौरवशाली इतिहास से परिचित हुआ। केडीसी परिसर में दिव्य प्रेम मिशन सेवा की ओर से आयोजित नाटक में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी ने चाणक्य की दमदार भूमिका निभाकर रंगमंच प्रेमियों की वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि ‘चाणक्य’ ऐतिहासिक हिंदी नाटक का बस्ती में मंचन अत्यंत प्रासंगिक है। मैंने यह नाटक पहले भी देखा था और इससे काफी प्रभावित हूं। उन्होंने कलाकारों को बधाई दी। अध्यक्षता कर रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी ने मनोज जोशी एवं उनके पूरे नाट्य-दल को बधाई दी। भाजपा नेता उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि ‘चाणक्य’ नाटक के मंचन से नई पीढ़ी भी अनुप्रेरित होगी। वर्षों के इतिहास को ढाई घंटे के नाटक में समेटने का अद्भुत और शानदार प्रयास किया गया है। दिव्य सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्था की ओर से कुष्ठ रोगियों की सेवा करना है। कार्यक्रम का संचालन अभय पाल ने किया। इस मौके पर आशीष जी, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्रीराम चौहान, कामेश्वर सिंह, संजय चतुर्वेदी, कमल नयन, पीएन पाठक, सीताराम जायसवाल, वीरेंद्र, अजय सिंह गौतम, राजेंद्र नाथ तिवारी, प्रेम सागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, पवन कसौधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलाकारों ने निभाई भूमिका
फिल्म कलाकार मनोज जोशी चाणक्य, अमात्य राक्षस, अशोक बांठिया चंद्रगुप्त, धर्मेंद्र गोहिल, सुमोहा के रूप में कविता राठौर, पुरूराज पर्वतक एवं वक्रनाश की भूमिका में संजय भाटिया, धर्मज एवं पर्वतक मंत्री के रूप में राजन जोशी, सेनाध्यक्ष व घनानंद की भूमिका में सुनील शिंदे, आर्यधन धनपाल, शेबराज की भूमिका में दिनेश कानडे, गोपालक की भूमिका में ऋतिक संधवी, आटविक कन्या कटिका की भूमिका में चारू जोशी एवं आचार्य शकटार की भूमिका में उल्लेस कंधारे का अभिनय प्रशंसनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed