{"_id":"59c7f2034f1c1bad688b63b8","slug":"191506275843-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार रात से फाल्ट नहीं ढ़ूंढ़ सके बिजलीकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार रात से फाल्ट नहीं ढ़ूंढ़ सके बिजलीकर्मी
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात से फॉल्ट नहीं ढूंढ सके बिजलीकर्मी
भानपुर।
शुक्रवार रात करीब 1:50 बजे से गुल हुई बिजली रविवार शाम तक बहाल नहीं हो सकी है। भानपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े हजारों उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में दो दिन से बेहाल हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि फॉल्ट ढूंढने में पूरा महकमा लगा है।
इसी महीने 24 दिनों के भीतर भानपुर विद्युत उपकेंद्र से तीसरी बार बड़े फॉल्ट का दंश केंद्र से जुड़े हजारों उपभोक्ता झेल रहे हैं। लोगों को दो-दो दिन बिना बिजली के उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। इस गड़बड़ी से उपकेंद्र से जुड़े बघौड़ी और दसिया फीडरों की भी आपूर्ति बाधित है। ब्रेक डाउन से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल है। सब स्टेशन के कर्मियों के मुताबिक ब्रेक डाउन से पिछले सात सितंबर को 20 घंटे, 17 सितंबर को 18 घंटे और अब शुक्रवार रात 1:50 बजे से रविवार देर शाम तक आपूर्ति बाधित हुई है। जिम्मेदारों की मानें तो जर्जर तारों पर दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे लोड की वजह से आएदिन ब्रेकडाउन की मुसीबत खड़ी हो रही है। फिर भी उच्चाधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बाबत अवर अभियंता उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि लाइनमैन के साथ फॉल्ट खोजने का काम किया जा रहा हैं। फॉल्ट मिलते ही उसे ठीक कराकर आपूर्त्ति बहाल कर दी जाएगी।