{"_id":"5988b1a54f1c1b012b8b471f","slug":"191502130597-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम सोमवार हर ओर बोल बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम सोमवार हर ओर बोल बम
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भारी भीड़ रही। भोर से श्रद्धालु जलाभिषेक एवं पूजन अर्चन शुरू कर दिए। मंदिर परिसर के बाहर मेले लगे थे। नाग दर्शन कराने वालों के यहां भी भीड लगी रही।
अंतिम सोमवार व पूर्णिमा होने से कई श्रद्धालु अयोध्या से जल भरकर बाबा भद्रेश्वरनाथ धाम पहुंचे। सुबह चार बजे मंदिर का कपाट खुलते ही पूजन अर्चन और जलाभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। यही हाल जिले के सभी शिवालयों का भी रहा। एसपी संकल्प शर्मा और शहर कोतवाल विजयेंद्र सिंह ने भद्रेश्वरनाथ मंदिर व परिसर का जायजा लिया। बाबा भद्रेश्वरनाथ मंदिर से करीब आधा किलोमीटर पहले ही रोड बंद कर दिया गया था।भद्रेश्वरनाथ धाम के अलावा तिलकपुर, देवरिया, महादेवा, कड़र मंदिरों में जलाभिषेक शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।