फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1908 Corona vaccine in 12 centers in Basti

12 केंद्रों पर 1908 को लगा कोरोना का टीका

Fri, 22 Jan 2021 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
1908 Corona vaccine in 12 centers in Basti
जिला अस्पताल में कोविड का टीका लगवाते डॉ. डीके गुप्ता। - फोटो : BASTI
12 केंद्रों पर 1908 को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन

बस्ती। जिले के 12 केंद्रों पर शुक्रवार को 1908 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। सुबह दस बजे शुरू टीकाकरण शाम चार बजे तक चला।
डीएम आशुतोष निरंजन, सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. अजीत कुशवाहा की टीम दिन भर केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। सुबह जिला अस्पताल से लेकर ओपेक चिकित्सालय कैली, सीएचसी कप्तानगंज, रुधौली, बहादुरपुर, साऊंघाट, कुदरहा, मरवटिया, हर्रैया, भानपुर, पीएचसी सल्टौआ व बनकटी में दो-दो सत्रों में प्रत्येक पर सौ लोगों को प्रतिरक्षित किया जाना था। कार्यक्रम की शुरूआत तो बेहद अच्छी रही।
पोर्टल पर प्रदर्शित नामों के लोग बड़ी संख्या में केंद्रों पर पहुंचे। हालांकि इनमें स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मी और अधिकारी की संख्या अधिक रही। शाम चार बजे तक जिले में 1433 महिला स्वास्थ्य कर्मी तो 475 पुरुष कर्मियों तथा स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के प्रति महकमा उत्साहित है। टीका लगने के बाद सभी सुरक्षित अपने-अपरे घर चले गए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज सहित जिले के 12 अस्पतालों में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। किसी भी स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगने के बाद रिएक्शन नहीं हुआ। शाम पांच बजे टीकाकरण समाप्त हुआ। स्वास्थ्य विभाग ने 2500 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। कुछ केंद्रों पर टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़ानी पड़ी। मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार, प्रभारी सीएमएस डॉ. जीएम शुक्ला सहित अन्य चिकित्सकों व स्टॉफ को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने खुद ही कार्यक्रम की कमान संभाल रखी थी। जिला अस्पताल में एसआईसी डॉ. आर पांडेय, एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन की देखरेख में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। यहां पर नगरीय क्षेत्र के नोडल ऑफिसर डॉ. एके कुशवाहा और नगरीय स्वास्थ्य के जिला समन्वयक सचिन चौरसिया की देख-रेख में टीकाकरण कराया गया। सीएचसी कप्तानगंज, रुधौली, साऊंघाट, बहादुरपुर, कुदरहा, मरवटिया, हर्रैया, भानपुर, पीएचसी बनकटी, सल्टौआ में वहां के एमओआईसी की देखरेख में टीकाकरण कराया गया। एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हुसैन ने बताया कि 12 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। सीएचसी मरवटिया में तीन बूथ, जबकि अन्य जगहों पर दो बूथ संचालित किए गए।
बताया कि दूसरे चरण के बाद 28 और 29 जनवरी को अगला कार्यक्रम है। जिन केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या ज्यादा है, वहां पर कुछ संख्या बाद में बढ़ानी पड़ी। कुल 48 लाभार्थियों का नाम बढ़ाया गया है। डीएम आशुतोष कुमार ने सीएचसी बहादुरपुर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से टीकाकरण के बारे में पूछताछ की। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता, एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया, एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पतालों पर पहुंचकर टीकाकरण की व्यवस्था देखी।

टीकाकरण के दूसरे चरण में ज्यादा उत्साह दिखा। जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में सुबह नौ बजे से ही स्वास्थ्य कर्मियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मुख्य गेट पर पुलिस कर्मियों की ओर से सूची से मिलान कर अंदर जाने दिया जा रहा था। अंदर दो काउंटर बनाए गए थे। एक काउंटर पर लोगों की आईडी की जांच कराई जा रही थी, जबकि दूसरे काउंटर पर उसका पंजीकरण किया जा रहा था। बारी आने पर उसे टीकाकरण कक्ष में भेजा जा रहा था। टीका लगने के बाद उसे आधे घंटे तक आब्जर्वेशन कक्ष में रोके रखा जा रहा था। पूरे दिन टीका लगवाने के लिए लोगों के वहां पहुंचने का सिलसिला लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed