फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   19 problem cleard

पंजीकृत हुए 45 निपटे महज 19

Sun, 07 Jan 2018 12:00 AM IST
basti
basti Updated Sun, 07 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
19 problem cleard
समस्‍या - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

ठंड की मार इस बार समाधान दिवस पर भी पड़ी है। जिले के विभिन्न थानों में कुल 45 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से 19 को निस्तारित किया गया। अन्य मामलों को राजस्व टीम के हवाले कर दिया गया। दुबौलिया थाने में इस बार डीएम अरविंद कुमार सिंह ने फरियादियों की सुनीं। कई मामलों का निस्तारण किया, जबकि राजस्व संबंधी मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। 
कोतवाली थाने में कुल पांच मामले पंजीकृत हुए। यहां कोतवाल बृजेंद्र सिंह ने अध्यक्षता की। तीन मामलों का निस्तारण किया गया, जबकि दो मामले राजस्व विभाग की टीम के हवाले कर दिए गए। 
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाने में चार नए तो चार पुराने मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से महज एक का निस्तारण हो सका, जबकि शेष सात मामले लंबित रहे। यहां दिवस प्रभारी एएसपी नरेंद्र सिंह रहे।  मुंडेरवा में एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह व तहसीलदार अनिल कुमार ने अध्यक्षता करते हुए मामलों का निस्तारण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर थाने पर थानाध्यक्ष डीके मिश्र की अध्यक्षता में कुल छह मामलों का पंजीकरण हुआ, जिसमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष मामले राजस्व संबंधी थे, जिसे जांच के लिए लेखपालों को संदर्भित कर दिया गया ।  वाल्टरगंज में थानाध्यक्ष संजय शुक्ल की अध्यक्षता में समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए, दो को निस्तारित कर दिया गया, जबकि एक मामला जांच के लिए लेखपाल को सौंपा गया। 

कलवारी में तीन मामले नए तो दस पुराने मामलों की सुनवाई हुई। थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने आठ मामलों का निस्तारण किया, जबकि शेष पांच मामले में टीम भेजी गई है।  परशुरामपुर थाने पर समाधान दिवस राजस्व निरीक्षक राजेश्वरी उपाध्याय तथा थानाध्यक्ष परशुरामपुर रवि राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें दस मामले पंजीकृत हुए चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed