{"_id":"5cd5c408bdec22076e31a128","slug":"181557513224-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने कार्य गिनाए और भविष्य की योजना बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने कार्य गिनाए और भविष्य की योजना बताई
Sat, 11 May 2019 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
basti/नीरज श्रीवास्तव
basti/नीरज श्रीवास्तव
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव का स्थानीय कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। राजकीय इंटर कालेज के मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को बिंदुवार बताया। सभा में मौजूद लोगों को खुद से जोड़ा और उनकी पीड़ा को महसूस करनी की बात कही। भाजपा को झूठा प्रचार करने वाला बताकर कांग्रेस के पिटारे में एक से बढ़ कर एक योजनाओं का उल्लेख कर खुशहाल भारत का सपना संजोया।
करीब 29 मिनट के भाषण में प्रियंका के निशाने पर सिर्फ पीएम रहे। उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए, खुद को गरीबों, किसानों, बेरोजगारों महिलाओं, छोटे व्यापारियों के प्रति अपनत्व जाहिर किया। एक-एक कर कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल जन कल्याण की योजनाओं की फेहरिस्त गिना डाली। किसान सम्मान योजना को अपमान योजना बताते हुए प्रहार किया। कहा, सालाना छह हजार से कहा काम चलेगा, कहा- कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में हर गरीब परिवार को छह हजार रुपये महीना देने की योजना बनाई है। जिससे उनकी जरूरत कुछ हद तक पूरी हो सके।