{"_id":"5c40cdecbdec2273824460b0","slug":"181547750892-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन के लिए 21 से शुरू होगा महाआंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन के लिए 21 से शुरू होगा महाआंदोलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
पुरानी पेंशन के लिए 21 से शुरू होगा महाआंदोलन
उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय के परिसर में हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन पर वादाखिलाफी कर रही है। जबकि अनेक संगठनों के जनप्रतिधिनि इस पर सहमति दे चुके हैं।
संसद, विधान सभा में इसके लिए मांग भी उठ चुकी है। लेकिन इस सरकार अनसुना कर रही है। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन के लिए हमें हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए। यही हमारे बुढ़ापे का सहारा है। जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की हमारी लड़ाई तब तक चलती रहेगी जब तक सरकार इसे बहाल नही कर देती है। शिक्षक और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे 21 जनवरी से शुरू हो रहे महा आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें, जिससे सरकार के ऊपर दबाव बन सके। हम लोग उसी सरकार को चुनेंगे जो हमारी पेंशन बहाल करेगी। वहीं, सरकार मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सुविधा देने में आनाकानी कर रही है। सरकार बच्चों से भेदभाव कर रही है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जूता, मोजा, स्वेटर वितरित करती है। लेकिन मान्यता प्राप्त विद्यालय के बच्चों इससे महरूम रखती है। इस मौके पर वागीश पांडेय, राम नरायन चौधरी, शिव प्रसाद यादव, बिंदु देवी, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामानंद वर्मा, धर्मराज चौधरी, रवि कुमार गौतम लवकुश शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।